उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल क्रीडा संघ की एक दिवसीय अन्तर विभागीय आफीसर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल क्रीडा संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय अन्तर विभागीय आफीसर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 का आयोजन दिलकुशा अधिकारी क्लब, बंदरियाबाग लखनऊ में किया गया।

उक्त बैडमिंटन चौम्पियनशिप में कुल 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला वर्ग प्रतिस्पर्धा में नाक आउट राउन्ड के बाद खेले गये पहले एकल फाइनल मैच में मानसी मित्तल ने शिल्पी कन्नौजिया को 15-08, 15-09 से पराजित कर खिताब जीत लिया तथा पुरुष वर्ग प्रतिस्पर्धा में खेले गये पहले एकल फाइनल मैच में अम्बर प्रताप सिंह ने सुनील सिंह को 15-05, 15-01 व फाइनल युगल मैच में अम्बर प्रताप सिंह व बलराम की जोड़ी ने शिशिर सोमवंशी व सुनील सिंह की जोड़ी को 15-09, 15-10 से पराजित कर खिताब जीत लिया।


फाइनल मैच के उपरांत मण्डल रेल प्रबन्धक डा. मोनिका अग्निहोत्री ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान महिला एवं पुरूष वर्ग एकल व युगल मैच के विजेता और उपविजेता को शील्ड प्रदान की तथा बधाई देते हुए कहा कि सभी को अपने दैनिक जीवन में किसी भी खेल को अवश्य अपनाना चाहिए।

उन्होंने ’अन्तर विभागीय आफीसर्स चौम्पियनशिप’ के सफल आयोजन पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी खेल में भाग लेने का जज्बा, जीत व हार से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है तथा नियमित अन्तराल पर ऐसे क्रीडा आयोजनों में भाग लेना चाहिए।


इस अवसर पर मण्डल के सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button