उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर उत्कृष्ट जीवन जीने और राष्ट्र को समृद्ध करने की सीख दी

बालिका विद्यालय में गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन

 

लखनऊ. बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ. महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छात्राओं के प्रेरणास्वरूप अनेक सांस्कृतिक एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों तथा जीवनशैली पर चर्चा करते हुए स्वदेशी, खादी, असहयोग आंदोलन, स्वच्छता आदि के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई तथा पूर्वप्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा सादा जीवन और दूरदृष्टि अपनाकर कठिन समय में देश को दिए गए नेतृत्व की चर्चा करते हुए उनके दिए हुए नारे जय जवान जय किसान के देशवासियों पर हुए व्यापक असर से परिचित कराते हुए इन महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर उत्कृष्ट जीवन जीने और राष्ट्र को समृद्ध करने की सीख दी। छात्राओं द्वारा वैष्णव जन तो तेने कहिए, रघुपति राघव राजाराम तथा प्रतिभा रानी द्वारा आज है दो अक्टूबर का दिन जैसे गीतों से पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया गया। साथ ही छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर विस्तार से विचार व्यक्त किए गए। इसके अतिरिक्त छात्राओं द्वारा गांधीजी के जीवन पर आधारित कविता पाठ भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जीवन में नशा न करने की शपथ ली गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button