उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आशा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ सांस्कृतिक पारंपरिक उत्सव

सेवा समर्पण सम्मान में सम्मानित हुईं विभूतियां

 

लखनऊ। सामाजिक कार्यों में योगदान दे रही राजधानी की अग्रणी संस्था आशा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से शनिवार को सेवा समर्पण सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक पारंपरिक उत्सव का आयोजन इंदिरा नगर स्थित अकाउंट्स एंड फाइनेंस डिपार्टमेंट के ऑडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अफसरों ने अपने संघर्ष के बाद सफलता कैसे मिली आदि संदेश दर्शकों के सामने साझा किया.

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों एवं डॉ हीरा लाल आईएएस,यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक द्वारा किया गया । इसी के साथ के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में सेवा समर्पण सम्मान से 75 समाज सेवको को सम्मानित किया. सम्मान के रूप में उन्हें मोमेंटो, शॉल पौधे एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए । इसी के साथ ही कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चो एवम कलाकारों को आशा कला सम्मान से नवाजा गया जिसमे उन्हे मोमेंटो सर्टिफिकेट एवं कागज़ से बने गुलदस्ते भेंट किए।

कार्यक्रम में सहयोग करने वाले बंधुओ को कुटुंब सम्मान प्रदान किया गया। डॉ हीरा लाल के द्वारा अपनी लिखी पुस्तक डायनामिक डीएम भी पढ़ने के शौकीन लोगो को दी गई साथ।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष सोनी वर्मा,सचिव ज्योति मेहरोत्रा,उपाध्यक्ष बृजेंद्र बहादुर मौर्य मीडिया प्रभारी अंजली पांडे सहित डॉ एमपी श्रीवास्तव,रहिला खान, शीबा खान,अभिषेक सिन्हा इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button