उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गेम बदलेगा, क्‍योंकि बिग बॉस अब खुद खेलेगा


                      चेरिश टाइम्स न्यूज़
       लखनऊ. : मनोरंजन की दुनिया का बेताज बादशाह, सबसे लंबे समय तक चलने वाला और एक कल्‍ट रियलिटी शो, कलर्स का ‘बिग बॉस’ अपने नये जबरदस्‍त सीजन के साथ लौट आया है। इस बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ने पिछले 15 सालों में ह्यूमन केमेस्‍ट्री, ओलोचनाओं, गर्व, नफरत, प्‍यार, ड्रामा और हास्‍य के रंगों को दिखाया है और इन भावनाओं ने इसे उस मुकाम तक पहुंचाया है, जहां पर आज यह है। जबरदस्‍त कामयाबी, फैंडम और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के साथ ‘बिग बॉस’ अब गेम को पूरी तरह से बदलने वाला है और 16वें सीजन में खुद बिग बॉस इस गेम को खेलने के लिए तैयार हैं। ‘बिग बॉस’ ने अब तक एक टास्‍कमास्‍टर, सपोर्टर, फिलॉसोफर और बेमिसाल एन्‍टरटेनर की भूमिका निभाई है। लेकिन अब पहली बार घर का मास्‍टर ‘बिग बॉस’ एक अनदेखे अवतार में खुद मैदान में उतरने जा रहा है और 15 सीजन्‍स के एक प्‍लेबुक के साथ प्रतिभागियों को चुनौती देते नजर आयेगा। 16वें सीजन में एक ‘इंटरैक्टिव इंडिया’ एपिसोड के साथ एक और बड़ी पहल होगी, जिसके माध्‍यम से दर्शकों को हर हफ्ते घर में रहने वाले प्रतिभागियों से जुड़ने और उनसे बातचीत करने का मौका मिलेगा। अपनी मेगास्‍टार एनर्जी के साथ एक बार फिर सलमान खान अपने पुराने रोल में नजर आयेंगे और इस शो को होस्‍ट करेंगे। एन्‍डेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित ‘बिग बॉस सीजन 16’ विद स्‍पेशल पार्टनर चिंग्‍स शेजवान चटनी एंड मेक-अप पाटर्नर माइग्‍लैम का प्रीमियर 1 अक्‍टूबर को रात 9:30 बजे सिर्फ कलर्स एवं वूट पर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button