उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रेलवे चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य यूनिटों में ’विश्व हृदय दिवस’ मनाया गया

             लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा. मोनिका अग्निहोत्री के मार्ग दर्शन में  मण्डल के बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय, उप मण्डलीय चिकित्सालय/गोण्डा, स्वास्थ्य यूनिट/सीतापुर, स्वास्थ्य यूनिट/मैलानी आदि विभिन्न रेलवे चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य यूनिटों में ’विश्व हृदय दिवस’ मनाया गया।

इसी परिप्रेक्ष्य में बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हृदय की बीमारियों से बचने के लिए ’आपके दिल के साथ, सबके दिल का ख्याल’ पर (Run For Heart ) एक विशेष जनजागरूकता रैली का आयोजन बादशाहनगर चिकित्सालय से रेलवे कालोनी बादशाहनगर के मध्य किया गया। जिसमें रेलवे चिकित्सकों द्वारा जन समूह को हृदय रोगों से बचाव सम्बन्धी आहार, व्यायाम, जीवन शैली में परिवर्तन, तनाव कम रखने तथा प्रसन्न रहने की जानकारी प्रदान की गयी।
इसी क्रम में पॉली क्लिीनिक/ऐशबाग में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. दीक्षा चौधरी के नेतृत्व में तथा डॉ. संजय तिवारी की उपस्थिति में जनजागरूकता रैली तथा संवाद के माध्यम से रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों को हृदय रोगों से सचेत रहते हुए समय पर पर्याप्त और समुचित इलाज कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारू सक्सैना, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनामिका सिंह, वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके पाठक, सहायक मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button