उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
राज्य ललित कला अकादमी में विक्रय कला प्रदर्शनी-द्वितीय का शुभारंभ

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. राज्य ललित कला अकादमी उ प्र द्वारा विक्रय कला प्रदर्शनी-द्वितीय का शुभारंभ प्रोफेसर रतन कुमार, प्राचार्य, कला एवं शिल्प महाविद्यालय, लखनऊ द्वारा किया गया.

उद्घाटन समारोह के अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र, लोक कला जनजाति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी, संस्कार भारती वाराणसी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक एवं कला प्रेमी उपस्थित थे.

प्रदर्शनी 20 दिसम्बर तक नित्य दर्शकों के लिए कार्य दिवसो में 11.00 बजे से सांयकाल 5.00 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी, उद्घाटन समारोह के कुछ संस्मरण अवलोकनार्थ प्रस्तुत है.




