उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
कलाम के सपने को साकार करेगा बुक फेयर, बलरामपुर गार्डन में उन्नीसवां मेला 23 से
नई-पुरानी किताबों, लेखकों पर बहस करेंगे रचनाकार, होंगे विमोचन

लखनऊ । करीब डेढ़ दशक बाद फिर बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग में लौट रहा 10 दिवसीय 19वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला यहां 23 सितम्बर से गांधी जयंती के दिन तक चलेगा। पुस्तक मेले का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 23 सितम्बर को शाम पांच बजे करेगें।

केटी फाउंडेशन और फोर्स वन बुक्स द्वाराo आयोजित मेले की मेला स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राजधानी मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए आयोजक मनोज सिंह चन्देल ने बताया कि इस वर्ष की थीम- हर घर पुस्तकालय पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सपने को साकार करने की दिशा में एक और कदम है। सन् 2013 में 11वें पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने बच्चों और नवयुवाओं से मात्र 10 पुस्तकों से ‘होम लाइब्रेरी’ बनाने का आह्वान करते हुए कहा था कि अच्छी पुस्तकें ज़िंदगी भर साथ निभाती हैं। गीता, कु़रआन व लाइट फ्रॉम मैनी लैम्प्स सहित पांच पसंदीदा किताबों के नाम गिनाते हुए मिसाइल मैन ने तब था कि माता-पिता और शुरुआती शिक्षक का बच्चों को संस्कारित करने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। ज्ञान ही व्यक्ति को महान बनाता है और अच्छी किताबें हमारी परिकल्पना की लौ जगाती हैं कहने के संग तब उन्होंने पुस्तक प्रेमियों से सवाल जवाब का दौर भी क़ायम किया था.




