उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ईज़ 4.0 में 3 पुरस्कार जीते

             चेरिश टाइम्स न्यूज़
            लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2021- 22 के दौरान ईज़ 4.0 में निम्नलिखित विषयों के तहत सुधारों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए तीन पुरस्कार प्राप्त किए l
गवर्नेंस एंड आउटकम सेंट्रिक एच आर – विजेता , न्यू एज 24*7 बैंकिंग विथ रेसिलिएंट टेक्नोलॉजी – दूसरा रनर अप, कोलैबरेटिंग फॉ सिनर्जिस्टिक आउटकम्स – दूसरा रनर अप। ईज़ 4.0 पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता माननीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री, निर्मला सीतारमन ने की और पुरस्कार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, भगवत किशनराव कराड द्वारा दिये गए। यह कार्यक्रम मुंबई में आईबीए द्वारा आयोजित किया गया था.
उन्नत पहुँच एवं सेवा उत्कृष्टता (ईएएसई) पीएसबी सुधार एजेंडा के तहत डीएफ़एस पहल है जिसके भाग के रूप में और इसकी चौथी पुनरावृत्ति टेक- सक्षम सरलीकृत और सहयोगात्मक बैंकिंग के माध्यम से पीएसबी को डिजिटल और डाटा संचालित बैंकों में बदलाव लाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सुधार उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए वर्षों से विभिन्न विषयों के तहत शीर्ष तीन कार्यनिष्पादनकर्ताओं में लगातार रैंकिंग कर रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button