उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अन्तर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 टीम चैम्पियनशिप का सेमी फाइनल मैच खेला गया

                चेरिश टाइम्स न्यूज़
             लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीडा संघ के तत्वावधान में आयोजित अन्तर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 टीम चैम्पियनशिप का सेमी फाइनल मैच दिलकुशा अधिकारी क्लब, बंदरियाबाग लखनऊ में खेला गया।

पुरूष वर्ग में खेले गये पहले सेमी फाइनल मैच में कामर्शियल चैलेंजर्स ने डीजल पावर को 2-0 से पराजित किया। जिसमें एकल खेले गये मुकाबले में रत्नेश मिश्रा ने सत्येन्द्र चौधरी को 15-04, 15-08 व युगल मैच में रोहित व रत्नेश मिश्रा की जोड़ी ने अतुल व देश दीपक को आसानी से 15-08, 15-04 से पराजित किया।
दूसरे सेमी फाइनल मैच में आपरेटिंग एरोस ने ट्रैक्शन टाइगर्स को को 2-0 से पराजित किया। पहले एकल मुकाबले में सुगन्ध गहलोत ने आर सी मौर्या को 15-10, 15-09 व युगल मैच में सुगंध गहलोत व अवनीश की जोड़ी ने आर.सी.मौर्या व दीपक यादव को 17-15, 15-05 से पराजित किया।

इसी क्रम में इस अन्तर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 टीम चैम्पियनशिप पुरूष वर्ग का फाइनल मैच कामर्शियल चैंलेंजर्स व आपरेटिंग एरोस के मध्य खेला जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button