उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

डिज़्नी+ हॉटस्टार ने काजोल की पहली सीरीज़ के शीर्षक ‘द गुड वाईफ – प्यार, कानून, धोखा’ की घोषणा की

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़
            लखनऊ. डिज़्नी+ डे के अवसर पर डिज़्नी+ हॉटस्टार ने काजोल की आगामी डिजिटल डेब्यू सीरीज़ में उनके पहले लुक का अनावरण कर फैंस को चकित कर दिया। सुपरस्टार और हर दर्शक की चहेती, काजोल हॉटस्टार स्पेशल्स द गुड वाईफ – प्यार, कानून, धोखा में पहली बार एक वकील के किरदार में नजर आएंगी। सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित और बनिजय एशिया द्वारा निर्मित, द गुड वाईफ – प्यार, कानून, धोखा डिज़्नी+ हॉटस्टार पर जल्द रिलीज़ होगी। लेकिन तब तक प्रतीक्षा है, जैसा कि काजोल अपने टीज़र में कहती नजर आ रही हैं, ‘‘शुरू करें?’’।
द गुड वाईफ – प्यार, कानून, धोखा में वकील का किरदार निभाने के बारे में इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं अपने अभिनय के सफर में कई तरह के किरदार कर चुकी हूँ, लेकिन पहली बार जो किरदार करती हूँ, वह मेरे लिए हमेशा बहुत खास होता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की खूबसूरती यह है कि इसमें रचनाकारों और कलाकारों को विभिन्न फॉर्मेट्स खोजने और उनके साथ प्रयोग करने का अवसर मिलता है, और डिज़्नी+ हॉटस्टार की द गुड वाईफ के साथ मुझे इसकी पूरी स्वतंत्रता मिली। अपनी पहली सीरीज़ के लिए अपने करियर में पहली बार मैं वकील का किरदार निभा रही हूँ। इसका निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। मैं इस शो और अपने किरदार के बारे में और भी बहुत कुछ बताने के लिए उत्सुक हूँ, इसलिए जुड़े रहिए!’’
डिज़्नी+ डे डिज़्नी+ वैश्विक समुदाय का एक वार्षिक उत्सव है, जिसकी शुरुआत साल 2021 में की गई थी। इस अवसर पर सदस्यों और फैंस आदि के लिए इस स्ट्रीमिंग सेवा के मुख्य ब्रांड, विशेष अनुभवों और ऑफर्स के प्रसारित किए जाते हैं। इस साल, डिज़्नी+ डे की वापसी गुरुवार, 8 सितंबर को हो रही है, जो हमें एनाहेम, कैलिफोर्निया में वीज़ा द्वारा प्रस्तुत डी23 एक्सपोः द अल्टीमेट डिज़्नी फैन ईवेंट में ले जाएगा।
ओरिज़नल सीरीज़, द गुड वाईफ का निर्माण सीबीएस स्टूडियो ने स्कॉट-फ्री प्रोडक्शंस और किंग साईज़ प्रोडक्शंस के साथ गठबंधन में किया है। इस शो में काम करने वाले एग्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर रॉबर्ट एवं मिशेल किंग, रिडली स्कॉट, डेविड जुकर, ब्रूक केनेडी, क्रेग तुर्क, लियोनार्ड डिक, टेड हंफ्री और कीथ ईस्नर हैं। इस फॉर्मेट के अधिकार विश्व में पैरामाउंट ग्लोबल कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन ने वितरित किए हैं और यह चीन, भारत, जापान, लेटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट, रूस, टर्की, और वियतनाम में लाईसेंस्ड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button