उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी राज में पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न: त्रिलोक त्यागी

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़
                 लखनऊ । उत्तर प्रदेश में योगीराज में महिलाएं असुरक्षित हैं। महिलाओं का योगी जी के राज में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध रूप से अमानवीय व्यवहार करते हुये पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में रखा। घर की बिजली और पानी काटकर अनैतिक कार्य किया। परिवार से मिलने गये समाज के लोगों को गिरफ्तार किया जो कि निंदनीय है।
उक्त वक्तव्य राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पत्रकारों के समक्ष दिया .
श्री त्यागी ने कहा कि अनु त्यागी के साथ अनावश्यक उत्पीड़न और थाने में ले जाकर बैठाना मेरठ के माया त्यागी काण्ड की याद दिलाती है जब माया त्यागी को नग्नावस्था में सड़कों पर पुलिस दरोगा द्वारा घुमाया गया था। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी धरने पर बैठ गये थे और आन्दोलन की घोषणा कर दी थी। उस समय लाखों गिरफ्तारियां दी गयी थी। महिलाओं के सम्मान के लिए राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से संघर्ष करता रहा है। उन्होंने प्रदेश के गन्ना किसानों का दर्द बयां करते हुये कहा कि 14 दिन में गन्ना भुगतान का दावा करने वाली सरकार 1 साल तक गन्ना बकाये का भुगतान नहीं कर सकी। गन्ना किसान भाजपा सरकार को 2024 के चुनाव में बाहर का रास्ता दिखायेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव श्री त्यागी जी ने कहा कि उ0प्र0 में प्राथमिक व माध्यमिक षिक्षा व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। मिड डे मील, बच्चों को दिये जाने वाले सामान में भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से होनी चाहिए, जांच होने से भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने उजागर हो जायेगा।
एक प्रश्न के उत्तर में  त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल 2024 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी गठबन्धन में लडेगा और आगामी स्थानीय निकाय के चुनाव में भी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाईयां समन्वय बनाकर काम करेंगी।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंनजीत सिंह, रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, इकराम सिंह, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव  छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, रमावती तिवारी आदि प्रमुख थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button