उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी के चार एकलव्य विद्यालयों की सुधरेगी स्थिति, 5-5 करोड़ रुपए प्रत्येक को मिलेगा

                       चेरिश टाइम्स न्यूज़
         लखनऊ: प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने ,संयुक्त सचिव, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार डॉ. नवलजीत कपूर, प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम,मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, जनजाति निदेशालय प्रकाश सिंह, उप निदेशक जनजाति निदेशालय डॉ. प्रियंका वर्मा,एवं शोध अधिकारी देवेन्द्र सिंह के साथ आज बापू भवन में प्रदेश सरकार के जनजाति निदेशालय द्वारा अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न विद्यालयों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
सोनभद्र व ललितपुर में जल्द संचालित होंगे एकलव्य विद्यालय
बैठक में जनजाति कार्य मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित 4 एकलव्य विद्यालयों लखीमपुर खीरी, बहराइच, सोनभद्र एवं ललितपुर के संचालन के संबंध में समीक्षा की गई। उक्त चारों एकलव्य विद्यालयों को आधुनिक और संरचनात्मक तौर पर व्यवस्थित करने हेतु प्रत्येक को 5-5 करोड़ की धनराशि शीघ्र स्वीकृत की जाएगी । इस दौरान समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण ने जनपद सोनभद्र एवं ललितपुर के एकलव्य विद्यालय को संचालित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
9 आश्रम पद्धति विद्यालयों हेतु ₹11 करोड़
प्रदेश में जनजाति विद्यालयों के छात्रों के लिए जनपद लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, महाराजगंज और बिजनौर में संचालित 9 आश्रम पद्धति विद्यालयों को 11 करोड़ रुपए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे इन विद्यालयों में पोषण वाटिका, खेल की सुविधा एवं सोलर पैनल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराकर आधारभूत संरचना को और उन्नत किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button