उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

थौरःलव एंड ठंडर का प्रीमियर होने से पहले बॉलिवुड अभिनेता राजकुमार राव ने कहा: थौर सबसे ज्यादा फिल्मी एवेंजर है

                      चेरिश टाइम्स न्यूज़
         लखनऊ. मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स को बॉलिवुड में एक नया सुपरफैन मिल गया है। फिल्म उद्योग में 2010 में अभिनय की शुरुआत कर और कई सराहनीय किरदार निभाकर खुद के बल पर अपनी पहचान बनाने वाले, राजकुमार राव मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सोलो फिल्म थौरः लव एंड थंडर में थौर का फिल्मी अवतार देखकर हतप्रभ रह गए हैं।
एक वीडियो में राजकुमार राव क्लासिक टपोरी स्टाईल में फिल्म की प्रशंसा करते दिखाई दे रहे हैं। ‘‘एक का तीन’’ बेचते हुए राव थौर की प्रशंसा के पुल बांध रहे हैं और बता रहे हैं कि वह रोमांस, कॉमेडी और जबरदस्त एक्शन के साथ थ्री-इन-वन सुपरहीरो हैं। उनका कहना है कि यह मूवी दर्शकों को अचंभित कर देगी।
थौरः लव एंड ठंडर के प्रति अपने स्नेह के बारे में राव ने कहा, ‘‘थौर उन सबमें सबसे ज्यादा फिल्मी एवेंजर है! जब मैंने थौरः लव एंड ठंडर देखा, तो मेरे दिमाग में यही आया कि वह ड्रामा, एक्शन, रोमांस और कॉमेडी की कितना परफेक्ट मिश्रण है। मुझे फिल्म में बहुत मजा आया और मैं हँसी से लोटपोट हो गया; मैं डिज़्नी+ हॉटस्टार पर यह फिल्म फिर से देखने के लिए उतावला हूँ! यह एक क्लासिक एंटरटेनर है – क्रिस हेम्सवर्थ ने अपना किरदार बखूबी निभाया है।’’

थौर: लव एंड थंडर डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और इंग्लिश में 8 सिंतबर को प्रसारित होगी। ताईका वाइतिति द्वारा निर्देशित और वाईतिति एवं जेनिफर कायतिन रॉबिन्सन के स्क्रीनप्ले के साथ यह फिल्म एक ऑल-राउंड एंटरटेनर है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और एक्शन मूवी के हर फ्रेम में झलकते हैं।

थौर साल 2011 से मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सात फीचर्स और मार्वल स्टूडियोज़ की ‘व्हाट इफ…?’’ एनिमेटेड सीरीज़ में दिखाई दे चुका है। यह चार फ्रेंचाईज़ी फिल्म्स का नेतृत्व करने वाला पहला किरदार है। मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स के पुराने कलाकार क्रिस हेम्सवर्थ ने मूवी में गॉड ऑफ ठंडर, थौर के मुख्य किरदार के रूप में वापसी की है। उनके साथ ऑस्कर विजेता नेटेली पोर्टमैन जेन फोस्टर/द माईटी थौर; ऑस्कर विजेता क्रिश्चियन बेल खलनायक गॉर, द गॉड बुचर; टेसा थॉम्सपन वैल्कायरी/किंग ऑफ न्यू एसगार्ड; ऑस्कर विजेता रसेल क्रो ज़ियूस, किंग ऑफ गॉड्स; विन डीज़ल वॉईस ऑफ ग्रूट और ब्रेडली कूपर वॉईस ऑफ रॉकेट के रूप में फिल्म में हैं।
इस मूवी का निर्माण केविन फीज़ और ब्रैड विंडरबॉम ने किया है, तथा इसके एग्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर लुई डेस्पोज़िटो, विक्टोरिया अलोंसो, ब्रायन शापेक, टॉड हैलोवेल,और क्रिस हेम्सवर्थ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button