उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
एनआईसीयू में छह हफ्ते उपचार के बाद शिशु को मिला नया जीवन

लखनऊ : जन्म से ही कई गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे एक प्री- मेच्योर जन्मे शिशु को सहारा हॉस्पिटल के डाक्टरों ने नया जीवन दिया। जब शिशु छह सप्ताह तक एनआईसीयू में चले उपचार के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो गया, तब शिशु के माता-पिता ने सहारा हास्पिटल के डाक्टरों, स्टॉफ और यहां उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।




