उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कलर्स ‘झलक दिखला जा’ में मिस्‍टर फैजू ने सेलेब्रिटी बनने तक की अपनी कहानी बताई

  लखनऊ. दर्शकों का पसंदीदा सितारों से सजा डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ नये सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रशंसकों का रोमांच बहुत ज्‍यादा बढ़ गया है! इस शो के दसवें सीजन में एक से बढ़कर एक प्रतियोगी नजर आयेंगे और जजेज भी कमाल के हैं। जजेज के पैनल में मशहूर फिल्‍ममेकर करण जौहर, खूबसूरती की मिसाल माधुरी दीक्षित नेने और अंतर्राष्‍ट्रीय कलाकार नोरा फतेही शामिल हैं। दर्शकों को पहले एपिसोड में कुछ शानदार एक्‍ट्स देखने को मिलेंगे और यह पहले से कहीं ज्‍यादा भव्‍य और ग्‍लैमरस होने वाला है और निश्चित रूप से यह रोमांच, मस्‍ती तथा ढेर सारे ड्रामा से भरपूर होगा। शो के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक, इंटरनेट की सनसनी फैज़ल शेख भावुक कर देने वाले एक डांस परफॉर्मेंस से अपनी जिंदगी की कहानी दिखाकर दिलों को जीतते नजर आएंगे। उन्‍हें तब एक बहुत ही सुंदर सरप्राइज मिला जब उनकी बहन उन्‍हें सपोर्ट करने के लिए पहुंची। उन्‍होंने बताया कि उनके भाई ने इतने सालों में कैसे तरक्‍की की और परिवार को सहयोग दिया है। भावनाओं से भरे मिस्‍टर फैजू ने अपने सफर और एक सेल्‍समैन के तौर पर अपनी जिन्‍दगी को याद किया।
फैज़ल ने कहा कि इस प्रतिष्ठित शो का हिस्‍सा बनना मेरे लिये आशीर्वाद के जैसा है। यह प्‍लेटफॉर्म मुझे अपनी असली क्षमता दिखाने का पूरा मौका दे रहा है और मुझे बिलकुल सही समय पर मिला है। मैं अपने सारे कमाल दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। मेरा परिवार शुरू से ही बेहद सहयोगी और लगातार साथ देने वाला रहा है और हमने साथ मिलकर जिन्‍दगी के सारे रंग देखे हैं। झलक का मंच मेरे लिये काफी बड़ा प्‍लेटफॉर्म है और मैं अपने परिवार तथा प्रशंसकों का गौरव बढ़ाने की उम्‍मीद करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button