उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राधा अष्टमी पर चरण दर्शन कर भाव विभोर हुए भक्त

फ्रूट केक काट कर राधा रानी का प्राकट्य उत्सव मनाया

          लखनऊ.डालीगंज स्थित श्री राधा माधव सेवा संस्थान के तत्ववधान में श्री माधव मंदिर परिसर में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव पर संकीर्तन से भक्त भावविभोर होकर नाचे गाते राधा राधा नाम रस की गंगा में डुबकी लगा रहे थे श्री माधव मंदिर में दिखे। प्रवक्ता अनुराग साहू ने राधा अष्टमी पर्व पर राधा रानी बनारसी वस्त्र, चांदी मुकुट, भव्य फूलो का सृंगार कर भक्तो को आलौकित दर्शन प्राप्त हुए बच्चो ने फ्रूट केक काट कर राधा रानी का प्राकट्य उत्सव मनाया.

महिला अध्यक्ष माया आनंद, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल, मनीष गुप्ता, कंचन साहू ने पाँच कन्याओ का पूजन, चरण स्पर्श कर उन्हें भेंट स्वरूप पाठन सामग्री दिया। रवीना साहू ने भजन मिठे रस भरयोरी राधा रानी लगे…, राधारानी तेरी कृपा को तरसे हम,,, राधा राधा नाम जपना,,,,भजनों का गुलदस्ता पेश किया।

श्याम जी साहू ने बताया कि पूरे वर्ष में केवल राधा अष्टमी पर्व के दिन राधा रानी के चरणों के दर्शन के लिए जिसमे बड़ी संख्या में भक्तो ने दर्शन किया.
इस अवसर पर अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल, गोविंद साहू, धनश्याम अग्रवाल, श्याम जी साहू, बिहारी लाल साहू, राकेश साहू, माया आनंद, दिनेश अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा, अनुराग साहू कार्यक्रम को भव बनाने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button