उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
लखनऊ मंडल द्वारा अंतर्विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
चारबाग रेलवे स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच

लखनऊ. रेलवे की अविराम गति से निरंतर चलने वाली जटिल कार्यप्रणाली के कारण रेलकर्मियों को अत्यंत मानसिक एवम शारीरिक श्रम का सामना करते हुए अनेक चुनौतीपूर्ण स्थितियों से गुजरना पड़ता है। अतः अपने रेलकर्मियों को कुछ राहत के क्षण प्रदान करते हुए तथा उनके अंदर की अन्य क्षमताओं को उजागर करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा एक सकारात्मक पहल करते हुए 03 से 04 सितम्बर तक चलने वाली दो दिवसीय अंतर्विभागीय महिला एवं पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर रेलवे लखनऊ के चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में किया जा रहा है।

दो दिवसीय चलने वाले इस नॉक आउट टूर्नामेंट में मंडल के विभिन्न विभागों यथा लेखा,वाणिज्य,कार्मिक,संकेत एवम दूरसंचार,यांत्रिक,विद्युत, इंजीनियरिंग एवम परिचालन विभाग की महिला एवं पुरुष टीमें अलग-अलग भाग लेंगी। इन टीमों को पूल A एवं पूल B में विभक्त करते हुए मैच कराए जाएंगे तथा प्रत्येक पूल से जीतने वाली दो टीमों के मध्य सेमीफाइनल मैच कराया जाएगा।





