उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए दर्जनों लोग

  लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये रालोद का दामन थामा।शामिल होने वालों में जयराम वर्मा पूर्व जज रीडर एवं राष्ट्रीय सलाहकार अखिल भारतीय कोरी समाज, मनोज राजभर बलिया राष्ट्रीय महासचिव सुहेलदेव पार्टी, बब्बन राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव सेना परमेन्द्र वर्मा एडवोकेट हाईकोर्ट, उमाकान्त यादव यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष, रामनारायन यादव अध्यक्ष आर्मी महत्व सेना संस्थान, श्यामलाल कमल लखनऊ, ज्ञान सिंह वर्मा लखनऊ, दीपक राजभर मऊ, मोलू कुमार राजभर, दिनेश कुमार राजभर लखनऊ, कुलदीप सिंह राजभर उन्नाव, गौरव शुक्ला लखनऊ, कुंन्दन सिंह पहलवान कानपुर देहात सहित कई दर्जन लोग प्रमुख रूप से थे।
इसके अतिरिक्त हरिप्रसाद शुक्ला, गोण्डा, सूर्य प्रकाश पाण्डेय गोण्डा ने भाजपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व क्षेत्रीय प्रवक्ता सूर्यनारायन सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button