उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

देश में बेरोजगारी की दर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं: राजेंद्र मिश्र

           लखनऊ । सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 के अगस्त माह में देश में बेरोजगारी की दर ने 8.30 प्रतिशत पर पहुंचकर बेरोजगारी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
यह बात समझ से परे है कि जिस दौरान देश के 23 करोड़ अतिरिक्त लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए उसी दौरान यानी अगस्त 2022 में अडानी ग्रुप की नेटवर्थ 11 लाख करोड़ हो जाती है जोकि वर्ष 2020 में 7.20 करोड़ थी.
उक्त बयान अधिकार सेना के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र मिश्र ने जारी प्रेस नोट में दिया है.
उन्होंने कहा है कि अधिकार सेना सरकार को आगाह करती है देश के 80 करोड़ लोगों को सिर्फ 5 किलो अनाज से उनके पेट भरने को अपनी उपलब्धि न माने बल्कि स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार पाना नागरिकों का अधिकार समझे।
अधिकार सेना अपने सदस्यों को इस बात के लिए प्रशिक्षित कर रही है कि वह नागरिकों में इस तरह की जागरूकता पैदा करें की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार कोई खैरात नहीं बल्कि उनका अधिकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button