उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अपने हर ऑटो व होम लोन के साथ एक पौधा लगाएगा बैंक ऑफ बड़ौदा

लखनऊ : भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा(बैंक) ने   ‘प्लांट ए ट्री’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम की शुरुआत बैंक ऑफ बड़ौदा के 115 वे स्थापना दिवस पर की गई थी, अपनी तरह की पहली और अनूठी पहल के तहत, बैंक अगले तीन सालों के दौरान बांटे गए हर ऑटो या होम लोन के साथ अपने ग्राहकों की तरफ से एक फलदार वृक्ष लगाएगा। इस कार्यक्रम से छोटे किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। बैंक को तीन साल की अवधि में सात लाख पेड़ लगाने की उम्मीद है।
इस पर्यावरणीय, सामाजिक और सरकारी (ईएसजी) पहल के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक गैर सरकारी संगठन, संकल्प तरु फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है। यह फाउंडेशन  ‘लोगों के लिए, लोगों के द्वारा पौधरोपण’ पर फोकस करता है।
ग्रामीण आजीविका” पहल के तहत इस प्रोजेक्ट को लागू करते हुए, संकल्प तरु फाउंडेशन, किसानों की भूमि की पहचान करेगा, उनकी रजामंदी हासिल करेगा और किसानों की भूमि पर मुफ्त में फलों के पौधे लगाएगा। इसके अलावा वृक्षारोपण से जुड़ी सभी एक्टिविटीज को अंजाम देने के साथ ही एक साल तक पौधे की देखभाल भी करेगा। और अगर जरूरत पड़ने पर दोबारा पौधे लगाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर,  विक्रमादित्य सिंह खिची ने कहा कि आज की दुनिया में, बढ़ते शहरीकरण के साथ, सड़कों पर अधिक कारें और अधिक घरों का निर्माण अपरिहार्य हो गया है। हमें पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभाव से सावधान रहना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा का अनूठा पौधरोपण आंदोलन हमें हमारे कल को हरा-भरा बनाने में योगदान करने में मददगार साबित होगा, साथ ही हमारे छोटे किसानों की आय भी बढ़ाएगा। सामाजिक रूप से जिम्मेदार संगठन के रूप में, बैंक ऑफ बड़ौदा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता को समृद्ध करने और प्रकृति के सुरक्षा के मुख्य उद्देश्य का सक्रिय रूप से समर्थन करता है। बैंक का ‘एक पेड़ लगाओ’ कार्यक्रम हमारे ग्रह, हमारे किसानों और हमारे ग्राहकों सभी के लिए फायदेमंद साबित होगा।”
हर ऑटो/होम लोन के वितरण पर, ग्राहकों को एक ग्रीन ट्री प्लांटेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिसमें उनकी ओर से लगाए गए पेड़ का पूरा विवरण होगा। डुप्लिकेशन से बचने के लिए ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके प्रत्येक पेड़ को जियो-टैगिंग से सुरक्षित भी किया जाएगा। ग्राहक अपने लगाए गए पेड़ को उसकी सटीक भौगोलिक स्थिति(जियो लोकेशन) के साथ ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं और अपने नाम पर लगाए गए पौधे की तस्वीर भी देख सकते हैं। जियो लोकेशन कोऑर्डिनेट्स के बाद किसी भी समय व्यक्तिगत रूप से पेड़ देखने जाने के लिए उनका स्वागत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button