उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
युवा उद्यमियों को फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से मिलेगा रोजगार: भूसरेड्डी
अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अध्यक्षता में ‘‘एग्रीजोन गौरव दिवस‘‘ कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के ऑडिटोरियम में बड़े धूमधाम के साथ जी.एस.ए. इंडस्ट्रीज द्वारा एग्रीजोन गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त गन्ना आयुक्त डा. वी.बी. सिंह भी उपस्थित रहे।






