उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उ.प्र.एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय के अपर महानिदेशक मे.ज. नरपत सिंह राजपुरोहित सेवानिवृत

  लखनऊ. उत्तर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित 37 वर्षों कि सैन्य सेवाओं के बाद 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गए।
इस अवसर पर जोनल भर्ती कार्यालय लखनऊ के सैन्य अधिकरियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों, जवानों एवं असैन्य कर्मियों तथा स्टाफ द्वारा उन्हें पारंपरिक रूप से विदाई दी गई।इस दौरान मेजर जनरल राजपुरोहित ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय के नवनियुक्त अपर महानिदेशक मेजर जनरल मनोज तिवारी को कार्यभार सौंपा।
मेजर जनरल राजपुरोहित ने 10 नवंबर 2020 को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय के अपर महानिदेशक का पदभार संभाला था। इसके अलावा वे अपने सैन्य सेवाओं के दौरान कई महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
उनके कुशल नेतृत्व एवं कार्यक्षमता के लिए उन्हें एक बार विशिष्ट सेवा मेडल, दो बार थल सेनाध्यक्ष के प्रशंसा पत्र तथा दो बार जनरल आफिसर कमांडिंग-इन- चीफ़ के प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।इस अवसर पर जोनल भर्ती कार्यालय लखनऊ के सैन्य अधिकरियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों, जवानों एवं असैन्य कर्मियों तथा स्टाफ द्वारा उन्हें पारंपरिक रूप से विदाई दी गई।
इस दौरान मेजर जनरल राजपुरोहित ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय के नवनियुक्त अपर महानिदेशक मेजर जनरल मनोज तिवारी को कार्यभार सौंपा।
मेजर जनरल राजपुरोहित ने 10 नवंबर 2020 को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय के अपर महानिदेशक का पदभार संभाला था। इसके अलावा वे अपने सैन्य सेवाओं के दौरान कई महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
उनके कुशल नेतृत्व एवं कार्यक्षमता के लिए उन्हें एक बार विशिष्ट सेवा मेडल, दो बार थल सेनाध्यक्ष के प्रशंसा पत्र तथा दो बार जनरल आफिसर कमांडिंग-इन- चीफ़ के प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जा चुका है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button