उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
सीएचसी पर नवजात को जानवर द्वारा कुतरे जाने के मामले में अपनी नाकामी को छुपा रहा शासन प्रशासन: राजेंद्र मिश्र
अधिकार सेना ने की उच्च स्तरीय जांच क़ी मांग

-
लखनऊ । राजेंद्र मिश्र प्रवक्ता अधिकार सेना ने जारी एक बयान में कहा है कि गोंडा जनपद की सीएचसी पर नवजात को जंगली जानवर द्वारा कुतरे जाने के मामले में अब पत्रकार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा कर शासन प्रशासन अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रहा है।
श्री मिश्र ने कहा कि जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट व नवजात की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले पत्रकार के खिलाफ मुकदमा लिखा जाना इस बात को साबित करता है कि सरकार की नाकामियों की खिलाफ उठने वाली आवाज को दमनात्मक कार्यवाही के द्वारा बंद कर दिया जायेगा।
-
अधिकार सेना सरकार से मांग करती है की इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि दोषियों को सजा व पीड़ितों को न्याय मिल सके साथ ही अन्याय व लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसी निर्दोष का उत्पीड़न रोका जा सके।



