समाजसेवी व गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी प्रदेश महामंत्री का अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया
मानव सेवा की भावना सभी में होनी चाहिए:राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि

चेरिश टाइम्स न्यूज़
बलरामपुर. अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित बैठक मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी देवी के पावन धरती पर होटल राही कटरा बाजीराव इन में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चंद्राशु गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता पूर्व डीजीपी कर्नाटक,विशिष्ट अतिथि हरि प्रताप सिंह पूर्व विधायक प्रतापगढ़ एवं संरक्षक माननीय कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष तथा विदेश के प्रभारी प्रमुख उद्योगपति जी के प्रसाद,मुख्य वक्ता के रूप में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि बैठक में मौजूद रहे.

सबसे पहले अतिथियों को मंचासीन कराया गया तत्पश्चात मां विंध्यवासिनी के चित्र व माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का संचार हुआ सभी अतिथियों को माल्यार्पण करके मां विंध्यवासिनी का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया.

इस बैठक में समस्त विभिन्न प्रदेश के अन्य जनपदों से आए हुए पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रांशु गोयल ने किया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य वक्ता के रूप में सुभाष चंद्र अग्रहरि ने संस्था के संबंध में बताया कि अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति का देश में लगभग 28 प्रांन्तों में सुजान रूप में कार्य कर रही है एवं विदेशों में 6 देशों में संगठन मानवी सेवा कर रही है मुख्य अतिथि कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष जे के प्रसाद ने संस्था के संबंध में बताया कि विदेशों में सुचारू रूप से मानव सेवा का कार्य कर रहा है.

इसी तरह संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश गुप्ता ने कर्नाटका संगठन के संबंध में पूरी तरह से मदद करने का आश्वासन एवं भरोसा दिया संस्था के हित के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा और संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व विधायक ओम प्रताप सिंह ने अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा संबंध में प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला जज मनीष श्रीवास्तव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें जनपद बलरामपुर के गौ सेवक व गरीब असहाय मजदूर लोगों की पूरे मनोयोग के साथ तन मन धन से सेवा करने वाले रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी को जगह जगह स्वागत व अंग वस्त्र पहनाकर लोगों ने खूब स्वागत किया.

कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय मंत्री अश्विनी सोनी,अशोक सिंह,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी प्रदेश महामंत्री बलरामपुर, गाजीपुर से सुनील कुमार गुप्ता तथा दिनेश अकेला चित्रकूट से लव कुश अग्रहरि मिर्जापुर के समस्त पदाधिकारी तथा जमशेदपुर से पधारे पवन कुमार गुप्ता को अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया.
सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने पवन गुप्ता को माल्यार्पण कर स्वागत किया इसके उपरांत सभी अतिथियों का आभार अशोक सिंह ने किया कार्यक्रम के उपरान्त स्वादिष्ट भोजन का सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं सामूहिक रूप से सभी को मां विंध्यवासिनी देवी मां का दर्शन कराया गया जिसमें बैठक में रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी प्रदेश महामंत्री, अग्रहरि,गुड़िया गुप्ता समाज सेविका व राजेश वर्मा,पंकज खत्री,कृष्ण कुमार अग्रहरी,राजेंद्र जैन,श्याम कृष्ण गुप्त,गोकुल अग्रवाल,गणेश प्रसाद,राजेश कुमार पांडे,आनंद सिंह बघेल,नीतेश कुमार,संतोष कुमार मिश्रा,के के पांडे,विनय अग्रवाल,अलकार जयसवाल, शिवम अग्रहरी,आनंद तिवारी,घनश्याम,मनोज कुमार,आशीष वैश्य,राधेश्याम अग्रहरी,विद्याधर तिवारी,डॉ अमित सिन्हा,अक्षय कृष्ण गर्ग,आशु कांन्त चुनाहे,मीरा सिंह,सुधा त्रिपाठी,आदि काफी संख्या में लोग बैठक में मौजूद रहे.



