उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अध्यक्षा ने संगठन द्वारा संचालित केंद्रों का किया निरीक्षण

               चेरिश टाइम्स न्यूज़
        लखनऊ. सदैव की भांति ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ की सूक्ति का अनुसरण करते हुए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा हेतु संकल्पित उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल का महिला कल्याण संगठन अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करके अपने सामाजिक एवं नैतिक उत्तरदायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से निर्वहन करता है तथा अपनी सक्रिय भागीदारी द्वारा रेलकर्मियों सहित आम जनमानस की आवश्यकताओं की पूर्ति तात्कालिक रूप से करता है।
इसी क्रम में  अध्यक्षा, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन,लखनऊ, श्रीमती नीतू सपरा एवं संगठन की अन्य पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा संचालित किए जाने वाले केंद्रों यथा ब्यूटी पार्लर,मसाला केंद्र,सिलाई सेंटर, सुई धागा बुटीक ,चारबाग रेलवे स्टेशन पर स्थित शिशु सदन एवं मंडल कार्यालय में स्थित वात्सल्य शिशु सदन का निरीक्षण किया एवं मंडल कार्यालय में स्थित वात्सल्य शिशु सदन को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु एक RO प्रदान किया साथ ही चारबाग स्टेशन पर आयोजित विभाजन की विभीषिका के स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया |

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा,श्रीमती नीतू सपरा ने अवगत कराया कि अशुद्ध जल अनेक प्रकार की बीमारियों एवं व्याधियों का मूल कारण होते हैं,जिनसे हमे अपने बच्चों की रक्षा करनी है तथा शुद्ध पेयजल द्वारा ही इनका पोषण करना है,ताकि देश का भविष्य ये बच्चे निरोगी एवं हस्ट- पुष्ट रह सकें। उन्होंने शुद्ध पेयजल का अनिवार्य रूप से सभी के द्वारा प्रयोग करने पर विशेष बल देते हुए बताया कि यह संगठन अपनी निःस्वार्थ एवं कल्याणकारी भावना के साथ सदैव अपने कार्यकलापों को गतिमान रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button