उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने “विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस” मनाया

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ के सभी मंडलों में देश के बंटवारे की दुखद घटना की स्मृति में “विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस” मनाया गया।
इस आयोजन का मकसद युवाओं को बंटवारे से जुड़े उस इतिहास को बताना है, जिसने देश के दो टुकड़े कर दिए। इस अवसर पर लखनऊ महानगर के सभी मंडलों में मौन जुलूस निकाला गया।
विभिन्न मंडलों के अंतर्गत चौक चौराहा, पुरनिया सीतापुर रोड, डालीगंज क्रॉसिंग, किरण गैस सर्विस पूरनिया, जानकीपुरम चौराहा ,बुद्धेश्वर चौराहा, बालागंज ,राम प्रसाद बिस्मिल पार्क राजाजीपुरम, संदोहन मंदिर चौपटिया, सुजानपुरा ,पराग चौराहा दीनदयाल स्मृतिका, तोपखाना बाजार पेपर मिल कॉलोनी जगरानी हॉस्पिटल, मानसरोवर बैंक इंदिरा नगर, अरविंदो पार्क मंत्री आवास गोमती नगर ,अमौसी मेट्रो स्टेशन ,बंगला बाजार ,नील मत्था चौराहा मैं मौन पदयात्रा निकाली गई।

विभाजन के समय आम जनता द्वारा झेली गई परेशानी, पलायन के समय भुखमरी और बीमारी जैसी समस्याएं, महिलाओं के साथ हुए अमानवीय अत्याचार, तथालिखित प्लेकार्ड हाथ में लेकर शांति पूर्वक पंक्ति बंद होकर यात्रा निकाली गई।

मध्य विधानसभा के अंतर्गत मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री ,विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा लोक भवन से जीपीओ तक विभाजन विभीषिका मौन पदयात्रा निकाली गई।

मंडलों में निकाली गई पदयात्रा में मुख्य रूप से रामअवतार कनौजिया, सुनील कुमार यादव, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, घनश्याम अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।




