उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बालिका विद्यालय में मना आजादी का अमृत महोत्सव

आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

                  चेरिश टाइम्स न्यूज़
         लखनऊ बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोती नगर लखनऊ में 11 से 17 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन पूरे हर्षोल्लास से किया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा छात्राओं को आजादी एवं तिरंगे का महत्व समझाते हुए प्रेरित किया गया कि वह विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पूरे जोश से प्रतिभाग करें। विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती पूनम यादव, माधवी सिंह, मंजुला यादव एवं प्रतिभा रानी के निर्देशन में छात्राएं प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पूरे हर्षोल्लास से प्रतिभाग कर रही हैं।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वयं ही तिरंगे बनाए गए और स्वरचित तिरंगा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विषयों को लेकर स्लोगन एवं पोस्टर बनाए और इस प्रकार से उन सभी ने विद्यालय में आयोजित होने वाली स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 9 की पलक निषाद प्रथम, सिमरन द्वितीय और ईशा शर्मा तृतीय स्थान पर रही तथा कक्षा 12 की भव्या श्रीवास्तव एवं कक्षा 10 की शिवानी राय को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 9 की पलक निषाद प्रथम ,कक्षा 11 की आराध्या गुप्ता द्वितीय और मधु सिंह तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 12 की संगीता यादव को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने हर घर तिरंगा के अंतर्गत अपने घरों के आसपास के लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया और स्वयं भी अपने घरों में झंडे लगाकर अपनी फोटो खींचकर ग्रुप पर शेयर की। इसके साथ ही प्रतिदिन छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर विद्यालय के आसपास के लोगों को इस महोत्सव को मनाने के लिए जागरूक किया। साथ ही पूरे जोश के साथ विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, सारे जहां से अच्छा तथा वंदे मातरम जैसे गीतों से विद्यालय को गुंजायमान करते हुए सभी में पूरा जोश ला दिया। कल दिनांक 15 अगस्त को भी ध्वजारोहण के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं में जीतने वाली छात्राओं को 17 अगस्त को विद्यालय में पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में विद्यालय की शिक्षिकाओं तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा भी पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button