उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

शहीद भगत सिंह मलिन बस्ती में चाइल्डलाइन ने हर घर फहराया तिरंगा

                   चेरिश टाइम्स न्यूज़
            लखनऊ. आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अभियान के तहत चाइल्डलाइन लखनऊ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 75 कार्यक्रम किए जाने सुनिश्चित किया गया है. इसी क्रम मे ‘हम’ चाइल्डलाइन 1098 व रोटरी क्लब के सहयोग से शहीद भगत सिंह मलिन बस्ती निकट 1090 चौराहा लखनऊ में जागरूकता कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया ।
चाइल्डलाइन केंद्र समन्वयक कृष्ण प्रताप शर्मा ने बच्चों व परिजनो को राष्ट्रीय ध्वज के रंगो की महत्वता के बारे में बताते हुये राष्ट्रीय ध्वज के गौरव व सम्मान के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा की ।

निपसिड क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के परियोजना सहायक (प्रशिक्षण) नवीन कुमार ने आजादी का अमृत महोत्सव की संकल्पना व हर घर तिरंगा अभियान पर प्रकाश डाला । विभिन्न प्रकार की जानकारी देते हुये बच्चों व परिजनों को बताया की राष्ट्र की पहचान उसके ध्वज़ से की जाती है इसलिए ध्वज को कभी गिरने न दे व सम्मान करे और फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के नियम व कायदों को ध्यान में रखने व की अपील भी की ।

चाइल्डलाइन टीम सदस्य ललित कुमार ने सभी को चाइल्डलाइन 1098 के बारे में विस्तार से बताया । केंद्र समन्वयक विवेक शर्मा व कांउसलर वर्षा शर्मा द्वारा सभी को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया और अपील कि सभी अपने झोपड़ पट्टी में राष्ट्रीय ध्वज आवश्य लगाए, जिससे हर घर तिरंगा अभियान को साकार किया जा सकें । तत्पश्चात आलमबाग बस टर्मिनल चाइल्डलाइन व चाइल्डलाइन लखनऊ टीम के सदस्यों, रोटरी क्लब के सदस्यों, बस्ती के बच्चों व परिजनों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लेकर आस-पास के क्षेत्र में ‘घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा’ ‘भारत माता की जय” इत्यादि नारो के साथ जागरुकता रैली निकाल कर अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने का सफल प्रयास किया गया ।

कार्यक्रम में चाइल्डलाइन टीम सदस्य बृजेंद्र शर्मा, शिवम वर्मा, वरुणा सिंह, लक्ष्मी ओझा, मनीष वर्मा, मिहिर देव सिंह ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button