उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

चाइल्डलाइन का हर-घर तिरंगा अभियान

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अभियान के तहत चाइल्डलाइन लखनऊ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 75 कार्यक्रम किए जाने सुनिश्चित किया गया है.इसी क्रम मे ‘हम’ चाइल्डलाइन 1098 व रोटरी क्लब लखनऊ के सहयोग से ‘हर-घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत कबाड़ी मलिन बस्ती निकट बाबा हॉस्पिटल, चिनहट लखनऊ में लोगों मे अभियान की जागरूकता करते हुए हर झोपड़ पट्टी में तिरंगा लगाया।

केंद्र समन्वयक कृष्णा शर्मा द्वारा बच्चों व परिजनों को चाइल्डलाइन टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में विस्तार से बताते हुए ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ पर भी प्रकाश डाला। निपसिड क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के परियोजना सहायक नवीन कुमार ने भारत सरकार की संकल्पना हर घर तिरंगा के बारे में जानकारी देते हुए, भारत की आजादी में शहीद हुए क्रन्तिकारियों के बारे में जानकारी साझा की और सभी से अपने घर में तिरंगा लगाने की अपील भी की।

चाइल्डलाइन सदस्यों ने भी कई क्रांतिकारी वीरों की गाथा बच्चों को बताई। चाइल्डलाइन द्वारा मलिन बस्ती के बच्चों के सहयोग से रैली भी निकाली जिसका उद्देश्य यह था कि आस पास रह रहें लोग इस अभियान में प्रतिभाग करें और सभी अपने घरों में तिरंगा फहराये । चाइल्डलाइन सदस्यों व बच्चों ने खूब नारे लगाये जैसे भारत माता की जय, हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा* इत्यादि।

इस कार्यक्रम में चाइल्डलाइन लखनऊ केंद्र समन्वयक विवेक शर्मा, टीम सदस्य बृजेंद्र शर्मा, ललित यादव, वरुणा सिंह, पारुल यादव, बृजेश सिंह यादव, पारुल कुमार, लक्ष्मी ओझा, मनीष वर्मा, मिहिर देव सिंह उपस्थित रह कर इस अभियान को साकार करने हेतु विशेष सहयोग देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button