लखनऊ.‘रक्षाबंधन’ आ गया है और कलर्स परिवार अपने स्टाईल से यह त्योहार मना रहा है। सभी कलाकारों का शूटिंग का व्यस्त शेड्यूल है और वो अपने असली परिवार एवं रील लाईफ के परिवारों के साथ यह त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं। आईये जानते हैं कि ‘रक्षाबंधन’ के अवसर पर कलर्स के सितारे क्या कह रहे हैं –
‘रक्षाबंधन’ मनाने के बारे में रुबीना दिलेक ने कहा, ‘‘मैं अपनी दो बहनों के साथ बड़ी हुई हूँ और मेरे लिए यह त्योहार हमेशा अपनी बहनों और हमारे बीच के प्यार का त्योहार है। ‘रक्षाबंधन’ सुरक्षा का एक वादा है और हम हर अच्छे बुरे समय में एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। मुझे मालूम है कि यह त्योहार भाई और बहन के लिए एक खास दिन है, लेकिन मेरे लिए यह त्योहार मेरी बहनों के साथ प्यार का त्योहार है। हम एक दूसरे को राखी बांधते हैं, लेकिन हमारे लिए यह केवल एक दिन की बात नहीं है, हम हर दिन एक दूसरे की रक्षा व सहयोग करते हैं। इस साल मैं छोटा सा ही उत्सव मनाऊंगी क्योंकि मैं केप टाऊन में खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग के कारण अपने अधूरे रह गए कामों में व्यस्त हूँ, लेकिन हर साल की तरह इस साल भी हम एक दूसरे को राखी बांधेंगे और खूबसूरत उपहार देंगे।’’
मोहित मलिक (खतरों के खिलाड़ी 12): रक्षाबंधन मेरे लिए हमेशा खास रहा है और इस पवित्र त्योहार से मेरी अनेक यादें जुड़ी हैं। हम जब युवा थे, तब मेरी बहन हमें हाथों से बनी राखी बनाकर चकित कर दिया करती थी, और बदले में हम उसे उपहार दिया करते थे। जब हम बच्चे थे तब हम अपने माता-पिता से मिली पॉकेट मनी से उसके लिए छोटे-छोटे उपहार लाया करते थे। इस साल का रक्षाबंधन अनेक कारणों से खास है, क्योंकि मैं दो महीनों से केप टाऊन में ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग में व्यस्त था, इसलिए वापस आने के बाद यह पहला अवसर है, जब मैं अपने परिवार के साथ खुशी मनाऊंगा। सबसे जरूरी बात कि यह एकबिर का पहला ‘रक्षाबंधन’ है, और मैं पहली बार उसके साथ यह त्योहार मनाने के लिए उत्साहित हूँ।’’
नायरा एम बनर्जी (पिशाचिनी)ः ‘‘रक्षाबंधन हमेशा से मेरा पसंदीदा त्योहार है क्योंकि इस दिन हमारे घर पर बहुत बड़ा जश्न होता है। इस साल मैं और ज्यादा उत्साहित हूँ क्योंकि 2 सालों तक महामारी रहने के बाद हम एक बड़ा आयोजन कर रहे हैं। मेरे सभी भाई-बहन एक साथ आ रहे हैं और हम इस दिन हर क्षण का आनंद लेने वाले हैं। उपहार और खाना इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। हम सभी बड़े हो गए हैं, लेकिन आज भी हम उपहारों के लिए उतावले रहते हैं, आखिरकार, ‘दिल तो बच्चा है जी’। मुझे उम्मीद है कि मैं शूट से कुछ समय निकाल पाऊँगी, क्योंकि मेरा नया शो ‘पिशाचिनी’ अभी-अभी लॉन्च हुआ है और मुझे विश्वास है कि मैं उस शाम को अपने परिवार के साथ जश्न मना पाऊँगी।’’
रक्षाबंधन के अवसर पर परिणीती की तन्वी डोगरा ने कहा, ‘‘मेरा भाई मेरी रक्षा करता है। उसमें आत्मविश्वास है और वह मुझे शक्ति देता है। ‘रक्षाबंधन’ मेरे लिए एक बहुत खास अवसर है, और मैं हमेशा अपने भाई के साथ एक पूरा दिन गुजारने की कोशिश करती हूँ। इस साल मैं अपने ‘परिणीती’ परिवार के साथ यह दिन मना रही हूँ और सेट पर भी हमें एक बेहतरीन जश्न की उम्मीद है।’’
सुरभि दास (नीमा डेंजोग्पा): ‘‘यह त्योहार हमेशा से मेरे लिए बहुत खास है। मैं यह त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया करती थी, लेकिन इस समय ‘नीमा डेंजोग्पा’ की शूटिंग चल रही है, इसलिए रक्षाबंधन पर असम जाकर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाना संभव नहीं। मुझे खुशी है कि कुछ दिन पहले मेरे परिवार वाले मुंबई आकर मेरे पास रुके और हम सबने बहुत अच्छा समय गुजारा। मेरा भाई मुझे बहुत सहयोग देता है। जब मैंने एक नए शहर में करियर बनाने का निर्णय लिया, तब वही पहला व्यक्ति था, जिसने मुझे मुंबई आने का आत्मविश्वास दिया था। वह हमेशा मेरे जीवन का सबसे खास व्यक्ति रहेगा।’’
और ज्यादा अपडेट्स के लिए देखते रहिए कलर्स