उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
एपी सेन कॉलेज में संस्कृत दिवस और हर घर तिरंगा सप्ताह
प्राचीन ही नहीं, भविष्य की भाषा भी संस्कृत

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ । आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इससे पहले संस्कृत दिवस की पूर्व वेला पर कॉलेज के संस्कृत विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। स्वतंत्रता सप्ताह के कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी डा.मोनिका श्रीवास्तव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. मोनिका अवस्थी व कंचन मिश्रा और आजादी का अमृत महोत्सव की समन्वयक डा.कीर्ति गौड़ और समन्वय समिति सदस्यों सहित कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया।
इस मौके पर महाविद्यालय को तिरंगे रंगों में सजाया गया था। मुख्य अतिथि समाज सेविका रेशू भाटिया ने छात्राओं को तिरंगे भी वितरित किये। प्राचार्य रचना श्रीवास्तव ने झण्डा संहिता में हुए आवश्यक संशोधन से अवगत कराया। उन्होंने तिरंगा फहराने के सही नियम की जानकारी भी साझा की। साथ ही हरी झण्डी दिखाकर जनमानस राष्ट्र प्रेम और सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनमानस जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। समारोह में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रतिभागियों सहित छात्राओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाविद्यालय की छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाने का संकल्प लेकर आसपास के क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। मौके पर ही महाविद्यालय द्वारा डिजिटल पोस्टर अभियान भी प्रारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी श्वेता तिवारी ने बताया कि इससे पूर्व मनाए गए संस्कृत दिवस कार्यक्रम का प्रारंभ बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा यादव और सरस्वती वंदना और छात्रा सपना के साथ- “महा महानीय मेधाविन…..” गाकर अतिथि सत्कार के साथ हुआ।




