उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अगस्त क्रांति दिवस से शुरू किया स्वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्सव

हर-घर तिरंगा- घर घर तिरंगा 

लखनऊ  अगस्त क्रांति दिवस पर चाइल्डलाइन लखनऊ ‘हम’ ने स्वतंत्रता पर्व के उत्सव का शुभांरम किया । जिसके अंतर्गत निदेशक अंशुमालि शर्मा ने सभी सदस्यों व स्वयंसेवकों को अपने-अपने घर में राष्ट्रीय धव्ज लगाने हेतु दिशानिर्देश दे कर एक-एक राष्ट्रीय धव्ज भी प्रदान किया । ह्यूमन यूनिटी मूवमेंट ‘हम’ की सचिव डॉ.संगीता शर्मा ने के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया ।

यह रैली चाइल्डलाइन कार्यालय से भूतनाथ बाजार से होते हुये नीलगरी चौराहा तक निकाली गयी । स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों को याद करते हुये, टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की नारे लगाए गए जैसे- “हर-घर तिरंगा- घर घर तिरंगा”, “आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे-हर घर तिरंगा लगाएंगे”, “आजादी का सपना किसने देखा था- हमारे क्रांतिकारी वीरों ने” इत्यादि । चाइल्डलाइन केंद्र समन्वयक कृष्ण प्रताप शर्मा ने बताया कि इसी प्रकार से पूरे माह अगस्त में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जांगये, जिसके अंतर्गत 75 क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा । चाइल्डलाइन लखनऊ के सदस्यों व स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि सभी अपने-अपने घर में राष्ट्रीय धव्ज लगाएंगे, आम जन मानस को भी प्रेरित करेंगे कि वे भी घर पर राष्ट्रीय धव्ज लगाए, उसका सम्मान करें और लोगों को भी आजादी के अमृत महोत्सव व क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं की जानकारी साझा करेंगे । इस कार्यक्रम में निपसिड के परियोजना सहायक (प्रशिक्षण) नवीन कुमार, चाइल्डलाइन केंद्र समन्वयक विवेक शर्मा, वर्षा शर्मा, सदस्य अनीता त्रिपाठी, विजय पाठक, बृजेन्द्र शर्मा, नेहा, बृजेश यादव, शिवम, अभिषेक कुमार, शिप्रा सिंह, वरुणा सिंह, स्वयं सेवक गौरी शर्मा, पार्थ, मनीष कुमार, मिहिर देव सिंह आदि लोगों ने रैली में प्रतिभाग किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button