उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्रान्तिदूतों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

-
चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल द्वारा क्रान्ति दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह के साथ अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लखनऊ महानगर में स्थापित क्रान्तिदूतों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये नमन किया गया। इसी कड़ी में गोमती नदी के तट पर स्थित शहीद स्मारक पर जाकर पुष्प अर्पित करते हुये शहीदों को श्रद्वा के साथ नमन किया गया। यह जानकारी वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने दी।



