उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
स्नेह के धागे से बंधा एक अनुपम बंधन-फर्न्स एन पैटल्स की एक्सक्लुसिव राखी रेंज

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ : भारत में आधुनिक दौर के गिफ्टिंग ब्रैंड फर्न्स एन पैटल्स (FNP) ने रक्षाबंधन के खास अवसर पर भारत के पहले राखी ब्रैंड स्नेह के साथ भागीदारी की है। पारपंरिक भारतीय कला कलमकारी से प्रेरित स्नेह रखी रेंज भाई-बहन के बीच अमिट स्नेहभाव के रिश्तों का उत्सव मनाती है। कलात्मक पैकिंग में पेश यह रेंज वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा देती है। फर्न्स एंड पैटल्स में कारीगरों ने चटख रंगों में धागों और आकर्षक नगों वगैरह के मेल से ऐसे शानदार डिजाइनों को पेश किया है जिनमें सिल्वर राखी, लुंबा राखी, मौली राखी, रुद्राक्ष राखी, कुंदन राखी पर्सनलाइज़्ड राखी, फैमिली राखी, डिजाइनर राखी समेत और बच्चों के लिए रोचक एनीमेशन कैरेक्टर्स के डिजाइन वाली राखियां शामिल हैं।




