उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूजर्स के लिए सैमसंग पेश करेगी इनोवेटिव उत्पादों का अपना नवीनतम लाइनअप

 लखनऊ : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स 10 अगस्त को आयोजित होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड के दौरान कई नई टेक्नोलॉजी और उत्पादों को प्रदर्शित करेगी। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम के पहले सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस में हेल्थ R&D टीम के प्रमुख और ई वी पी ते जोंग जे यांग ने संपूर्ण स्वास्थ्य और सेहतमंद आदतों पर ब्रांड के फोकस और आगामी गैलेक्सी वॉच सीरीज के माध्यम से स्वास्थ्य के अनुभवों के लिए तय किए जाने वाले नए मानकों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण स्वास्थ्य और सेहतमंद आदतों के लिए उन्हें बेहतर ढंग से समझना बहुत महत्वपूर्ण है। और इसकी शुरुआत होती है सैमसंग के बेजोड़ बायोएक्टिव सेंसर से।”पूरी दुनिया में कई लोगों ने पिछले कुछ सालों में नए आदतें और रुचियां अपना ली हैं। कइयों के लिए, ये आदतें शरीर, मन और नींद से जुड़ी सेहत को लेकर ज्यादा जागरूकता से संबंधित हैं। इस मांग को पूरा करने के लिए सैमसंग गैलेक्सी वॉच लाइनअप के विस्तार को जारी रखते हुए अत्यंत रोमांचित है ताकि वह अपने यूजर्स की कई अनूठी आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरी कर सके – खास तौर पर उनकी, जो बाहर की जाने वाली गतिविधियों को लेकर जोश में रहते हैं।सैमसंग गैलेक्सी वॉच सीरीज और ज्यादा व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के माध्यम से स्वास्थ्य अनुभवों के लिए नए मानक गढ़ने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। लोगों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने के लिए इस ब्रांड ने तीन प्रमुख स्तंभ तैयार किए हैं: सेंसर इनोवेशन, कनेक्टेड वेलनेस और औद्योगिक सहभागिता।ज्यादा सार्थक निरीक्षण के लिए उन्नत सेंसरज्यादा सेहतमंद आदतें बना कर अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें अपने आप को बेहतर ढंग से जानना चाहिए, और यह यात्रा शुरू होती है सैमसंग के बेजोड़ बायोएक्टिव सेंसर के साथ। बायोएक्टिव सेंसर स्वास्थ्य संबंधी सटीक और व्यापक आंकड़े प्रस्तुत करता है और ऐसी जानकारियां तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है, जिनका उपयोग कर यूजर्स सेहत और स्वास्थ्य हासिल करने की अपनी यात्रा को सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।सबसे पहले गैलेक्सी वॉच4 के साथ आया बायोएक्टिव सेंसर एक विशेष सिंगल चिप का इस्तेमाल करता है जिसमें तीन शक्तिशाली स्वास्थ्य सेंसर – ऑप्टिकल हर्ट रेट (PPG), इलेक्ट्रिकल हर्ट सिग्नल (ECG) और बायोइलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस एनालिसिस (BIA) – को एक एकसाथ इस्तेमाल किया गया है। इसका सुव्यवस्थित डिजाइन प्रदर्शन को निखारता है और ज्यादा सटीकता के साथ चौबीसों घंटे इस्तेमाल किए जाने के लिहाज से बिलकुल आसानी से फिट हो जाता है। साथ ही यह यूजर्स को अपनी समझ को गहरा करने में मदद करता है, गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करता है और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिहाज से अच्छी आदतों को मजबूत करने में मदद करता है।   बायोएक्टिव सेंसर बॉडी कम्पोजिशन को भी मापता है, जिससे अपने शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति यूजर्स का ज्ञान सिर्फ वजन घटाने से कहीं ज्यादा गहराई तक होता है। सेंसर तय किए गए लक्ष्य की तुलना में वजन, नई स्केलेटल मांसपेशियां, चर्बी में कमी और शरीर के पानी का स्तर मापने के लिए माइक्रोकरेंट भेजता है, जिससे यूजर्स को अपना लक्ष्य हासिल करने और उनके लिए जो मायने रखते हैं, उन मानकों की निगरानी करने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button