उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
आजादी के जश्न में बड़े पैमाने पर सभी धर्मो के लोग करेंगे शिरकत

-
चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ। जश्न ए आजादी ट्रस्ट हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी (15 अगस्त) को आजादी का महा उत्सव मनाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा 7 से 15 अगस्त तक देश भक्ति पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर जश्न ए आजादी ट्रस्ट के संरक्षक मौ.खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि यूं तो तमाम संस्थानों में 15 अगस्त के प्रोग्राम आयोजित होते हैं लेकिन आवामी तौर पर कोई बड़ा प्रोग्राम आयोजित नहीं होता था लेकिन जश्न ए आजादी ट्रस्ट ने पिछले कई वर्षों से इस कमी को दूर करने की कोशिश की है ।जश्न ए आजादी के कार्यक्रमों में तमाम धर्म के लोग शरीक होकर देश की आजादी का जश्न मनाते हैं और एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं।जश्न ए आज़ादी ट्रस्ट की ओर से मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली,राजेंद्र सिंह बग्गा,स्वामी सारंग महाराज ने सरकार से पुराने लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें इमामबाड़ा, घंटाघर, रूमी गेट के आसपास यूपी का सबसे ऊंचा (राष्ट्रीय ध्वज) लगाने की मांग की।




