उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 32 फीसदी बढ़ा

 लखनऊ. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 32 फीसदी बढ़ा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक के वित्तीय परिणामों को आज मंजूरी दी।
वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के दौरान बैंक के शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 32.02 फीसदी का सुधार हुआ है वहीं शुद्ध ब्याज आय में सालाना पर 8.11 फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जहां शुद्ध लाभ 1181 करोड़ रुपये रहा था वहीं इस साल की पहली तिमाही में यह 158 करोड़ रुपये रहा है।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान बैंक की कासा जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 8.69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही के अंत तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार 9,92,774 करोड़ है।
यूनियन बैंक के अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर क्रमश: 12.95 फीसदी की वृद्धि हुई है जबकि जमा राशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर क्रमश: 9.27 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस साल 30 जून तक बैंक का कुल कारोबार ` 17,21,409 करोड़ है। बैंक ने वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 11.13 फीसदी की वृद्धि, कृषि में 14.04 फीसदी की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 11.26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। बैंक के एनपीए में भी कमी आयी है। इस साल जून 30 तक सकल एनपीए का प्रतिशत वर्ष दर वर्ष आधार पर 338 बीपीएस की गिरावट के साथ 10.22 फीसदी रहा तथा शुद्ध एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर 138 बीपीएस की गिरावट के साथ 3.31 फीसदी रहा है।
यूनियन बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) बीते साल 30 जून के 13.32 फीसदी के सापेक्ष इस साल इसी अवधि में सुधार के साथ 14.42 फीसदी रहा।
बैंक का नेटवर्क इस समय 8,729 शाखाएँ, विदेशी शाखाओं सहित, 11,154 एटीएम, 15,376 बीसी पॉइंट्स, 126 सरल/सरल लाइट (एमएसएमई ऋण प्रसंस्करण केंद्र), 131 यूएलपी (रिटेल ऋण प्रसंस्करण केंद्र), 81 यूएसके (कृषि ऋण प्रसंस्करण केंद्र), 70 एमएसएमई फ़र्स्ट शाखाओं के साथ उन्नति की ओर है। बैंक ने एमएसएमई ग्राहकों को कुशलतापूर्वक अनुकूलित तथा समर्पित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विशिष्ट शाखा “यूनियन एमएसएमई फर्स्ट ब्रांच (यूएमएफ़बी)” की शुरुआत की है। कॉर्पोरेट ग्राहकों तक पहुँच स्थापित करने के प्राथमिक उद्देश्य से, केन्द्रीय कार्यालय के एलसीवी में समर्पित “कॉर्पोरेट संबंध कक्ष” की स्थापना की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button