उत्तर-प्रदेशलखनऊ
नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल सिर्फ बानगी भर: त्रिलोक त्यागी

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय, मण्डल, जिला, नगर अध्यक्षों की आवश्यक बैठक प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी थे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे एवं राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कंवर हंसन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने की।

बैठक में 1 मई से शुरू हुये सदस्यता अभियान को गतिशील बनाने पर विचार किया गया तथा एक स्वर से तय किया गया कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की नीतियों को प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों में गांव गांव तक पहुंचाते हुये बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। बैठक के बाद आयोजित पत्रकार बन्धुओं को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि आज भाजपा का कोई भी नेता प्रिन्ट अथवा इलेक्ट्रिानिक मीडिया में विपक्ष एवं विपक्ष के पूर्वजों पर कितनी भी अभद्र भाषा का प्रयोग क्यों न करे, उसके खिलाफ भाजपा कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है परन्तु यदि विपक्ष के किसी नेता से कोई वास्तविक टिप्पणी भी होती है तो उसे देशद्रोही की संज्ञा दी जाती है और मुकदमा कायम किया जाता है। नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल सिर्फ बानगी भर है। भाजपा के 20 ऐसे प्रवक्ता हैं जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माताओं की खिल्ली उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी परन्तु योगी और मोदी सरकार उनकी वाहवाही करती है। उन्होंने प्रदेष के मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुये कहा कि आप केवल एक वर्ग के मुख्यमंत्री नहीं है।



