उत्तर-प्रदेश
लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वच्छता अभियान से जोड़ने की आवश्यकता: अनुराग ठाकुर

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. केंद्रीय खेल युवा कार्यक्रम एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए प्रातः हजरतगंज चौराहे पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत अनुराग ठाकुर ने हजरतगंज चौराहे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक फिट इंडिया रन को झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।




