उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चिनहट की गंगा विहार कॉलोनी में गणेश पूजा पंडाल में आरती व पूजन अर्चन किया
- लखनऊ : महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चिनहट की गंगा विहार कॉलोनी में छोटी मस्जिद के पास प्रदीप चौरसिया के आवास पर गणेश पूजा पंडाल में आरती व पूजन अर्चन किया। महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष कमल पांडे, पार्षद अरुण राय सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंगलवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा गणेश पंडाल पर पथराव के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल था। पूजन अर्चन के साथ ही महानगर अध्यक्ष ने क्षेत्र वासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की और प्रकरण की जांच के उपरांत आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया। आनंद द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में धार्मिक आयोजनों में किसी भी तरह का विघ्न डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



