उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

23 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में प्राथमिकता के आधार पर कस्टमाइज्ड वाहन (स्कूटी) का वितरण

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के कर्मचारी कल्याण निधि द्वारा स्वीकृत लखनऊ मण्डल में कार्यरत 23 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ परिसर में मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के कर कमलों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कस्टमाइज्ड वाहन (स्कूटी) का वितरण किया गया।

लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा दिव्यांगजन कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके कार्यस्थल पर आवागमन को सुगम बनाने हेतु एक सराहनीय पहल की गई है। लाभान्वित कर्मचारियों में सुरेन्द्र कुमार, सफाईवाला/क्रू लॉबी/गोरखपुर,  शमीम अहमद, जूनियर क्लर्क/सी.से.ई./वेस्ट/बहराइच, अब्दुल कादिर अली, मुख्य वाणिज्य क्लर्क/सहजनवॉ,  राजेश कुमार रावत, कार्याधी/विद्युत/मंरेप्र. कार्यालय,  मो. बबलू, टेक्नीशियन ।।।, लोको शेड/गोण्डा,  सुमेर कुमार, चौकीदार/सी.से.ई./पीवे/बस्ती,  जय प्रकाश पासवान, टीटीआई/गोण्डा,  बृजेश कुमार शुक्ला, टेक्नीशियन ।।।/पेन्टर/सी.से.ई./कार्य/बादशाहनगर,  सुनील कुमार मिश्रा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/स्टेशन निदेशक/गोरखपुर,  मेराजुल हक सिद्दकी, वाणिज्य अधीक्षक/गोरखपुर,  प्रमोद कुमार, हाउस कीपिंग सहायक/मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक/बस्ती,  शम्भू शरण यादव, हाउस कीपिंग सहायक/मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक/बस्ती,  दिपांकर कुमार, सहायक/कोचिंग डिपो/गोमतीनगर,  कौशलेश कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक/पार्सल कार्यालय/गोरखपुर,  मनोज कुमार गुप्ता, कार्याधी/कैरेज एण्ड वैगन/गोरखपुर,  ओम प्रकाश पटेल, सहायक/सी.से.ई./कैरेज एण्ड वैगन/गोरखपुर,  राणा राघवेन्द्र सिंह, प्रवर टेक्नीशियन/कैरेज एण्ड वैगन/गोरखपुर,  नथ्थू लाल, कुक/डीजल लॉबी/मैलानी,  सियाराम, सीसीटीसी/स्टेशन अधीक्षक कार्यालय/लखीमपुर,  शिवम चौरसिया, सहायक/सी.से.ई./टीआरडी/बलरामपुर, विजय कुमार, कार्याधी/कार्मिक/मंरेप्र. कार्यालय,  मनोज कुमार मौर्या, प्रवर टेक्नीशियन/सी.से.ई./विद्युत/एसी/गोमतीनगर,  ओमकार, टेक्नीशियन ।।।/कैरेज एण्ड वैगन/गोरखपुर शामिल हैं।
इस दौरान मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस सुविधा से दिव्यांग कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने-जाने तथा कार्यस्थल पर मूवमेंट में आसानी होगी और उनका मनोबल बढ़ेगा। कर्मचारियों ने रेल प्रशासन के इस मानवीय एवं कल्याणकारी कदम के लिए आभार व्यक्त किया। रेल प्रशासन भविष्य में भी कर्मचारी हित में ऐसे कदम उठाता रहेगा।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, मण्डल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी एवं जनसम्पर्क अधिकारी तथा समस्त रेलवे यूनियन के पदाधिकारी तथा कर्मचारिगण उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button