उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बुढ़वल स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच शिविर

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर डॉ. रमेश चंद्र के निर्देशन में बुढ़वल स्टेशन पर हेल्थ चेक-अप कैम्प का आयोजन किया गया।

आयोजित कैम्प में वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजना पाटनी एवं वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी, बादशाहनगर डॉ. अयाज़ अहमद द्वारा रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 48 रजिस्ट्रेशन हुए, जिसमें एनीमिया-02, न्यू हाइपरटेंशन-05, ओल्ड हाइपरटेंशन-05, न्यू डायबिटीज-01, ओल्ड डायबिटीज-04, एएनसी-01 के केस पाए गए तथा एक मरीज को टीटी इंजेक्शन लगाया गया। कैम्प में सभी का RBS एवं HB टेस्ट किया गया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता भी प्रदान की गई।
इसी क्रम में डॉ. रंजना पाटनी द्वारा स्टेशन पर स्थित फूड स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉल के लाइसेंस, कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, स्टॉल की साफ-सफाई, रेट लिस्ट, बिक्री सामग्री की एक्सपायरी डेट, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र तथा लिस्ट के अनुसार सामग्री की बिक्री की जांच की गई। साथ ही कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button