कृषि मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण, दिव्यांगजनों को वितरित किये सहायक उपकरण

लखनऊ : मुख्यमंत्री द्वारा 29 सितम्बर 2026 को विकास खण्ड सेवरही के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत तोघी मलही, एगरवाली के भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देशों के क्रम में अनाथ/परित्यक्त बालकों को महिला कल्याण विभाग, कुशीनगर द्वारा मुख्यमंत्री स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत रू० 4,000/- प्रतिमाह की सहायता राशि बालक/अभिभावक के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है।
इसी क्रम में 03 अक्टूबर 2026 को मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उ.प्र. सूर्य प्रताप शाही द्वारा ग्राम जंगली पट्टी थाना सेवरही एवं चैनपट्टी में बाढ़ कटान स्थल का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान मंत्री द्वारा संतोष कुमार पुत्र वशिष्ठ को व्हीलचेयर, जलेश्वर प्रसाद पुत्र नगहारी, सुनीता पत्नी संतोष चौरसिया, दिनेश पुत्र बांका एवं अन्य दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई।
इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



