उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सनातन समर्थक पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न, 108 संकल्पों पर मंथन

गोमती नगर में सनातन के 108 संकल्पों की गूंज, महामंडलेश्वर के सानिध्य में तय होगी पार्टी की दिशा और ध्वज

लखनऊ । आज दिन शुक्रवार सायं 4 बजे सनातन समर्थक पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय लक्ष्मी मार्केट, गोमती नगर (निकट जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर 1) पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अनंत विभूषित श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णा नंद गिरी जी महाराज ने की।

बैठक में एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी एवं नेशनल ब्रांड एंबेसडर एस.एस.पी. योग गुरु ज्योति बाबा तथा पूर्व न्यायाधीश (गया, बिहार) श्री मनोज कुमार तिवारी जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप आर्य जी ने पार्टी के 108 संकल्प नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा – “हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं, सनातन संस्कार है। 108 संकल्पों में नशा मुक्त भारत, परिवार की थाली, गौ-संरक्षण, गुरुकुल शिक्षा और सनातन अर्थव्यवस्था मुख्य है। ये कोई घोषणा पत्र नहीं, साधना पत्र है।”

कोर कमेटी ने पार्टी के ध्वज के स्वरूप पर गहन मंथन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे।

इस अवसर पर योग गुरु ज्योति बाबा ने कहा – “सनातन समर्थक पार्टी सिर्फ पार्टी नहीं, परिवार आंदोलन है। गांधी जी का सपना नशा मुक्त भारत और सनातन का मंत्र – जो झुकता है वही बचता है – दोनों एक हैं। 108 संकल्प में नशा मुक्ति को प्राथमिकता देना सराहनीय है।”

पूर्व न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी जी ने कहा – “संविधान में सनातन है। कानून तभी बचेगा जब संस्कार बचेगा। इस पार्टी के 108 संकल्प न्याय और धर्म का संगम हैं।”

महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णा नंद गिरी जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा – “सनातन ही भारत है। जो दल सनातन की बात करेगा, वही देश को जोड़ेगा।”

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. रण बीरेश्वर नाथ पाण्डेय जी, राष्ट्रीय महामंत्री अभय सिंह जी, प्रदेश प्रभारी रामय सिंह जी, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह जी, चंदन सिंह, प्रदीप सिंह, जितेश पाण्डेय, कृष्ण मोहन दुबे, विवेक, रोहित, ओम जी, अमिता बाजपेई, मोहित पाण्डेय, अमित, आदित्य, गीता पाल, वैष्णवी जी सहित 30 प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button