भाजपा की एस.आई.आर. टोली एवं बी.एल. ए. नोटिस मिले लोगों को कानूनी मदद के साथ ही फार्म 6 भरवा कर पुनः या नये वोट बनवाने भी लोगों की मदद करें : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी की ओर से एस.आई.आर. का काम देख रही टोली एवं सभी बी.एल.ए. को निर्देश दिए हैं कि जहां वह ऐसे सभी लोगों को जिनको चुनाव कार्यालय से नोटिस मिले हैं उनकी कानूनी मदद करें तो वही फार्म 6 भरवा कर नये या पुनः वोट बनवाने में भीmv सभी लोगों को मदद करें।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव कार्यालय द्वारा दिए स्पष्टीकरण का स्वागत किया है जिसमें कहा गया है कि हाल ही में प्रकाशित वोटर सूची कोई अंतिम सूची नहीं है और लोग सितम्बर तक नये वोट बनवा सकते हैं जिन्हे नवम्बर में जारी होने वाली अंतिम सूची में शामिल किया जायेगा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सभी दिल्ली वाले जिनका देश में कहीं और वोट नहीं बना है अपने या अपने परिजनों के 2002 में देश में कहीं भी रहे वोट की जानकारी दे कर दिल्ली में फार्म 6 भर कर वोट बनवा सकते हैं।
श्री मल्होत्रा ने कहा है कि हमें सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि हर नागरिक देश में केवल एक जगह ही वोटर लिस्ट में नाम लिखवा सकता है।



