शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 23 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर होगा धरना

लखनऊ : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर 23 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर धरना होगा और संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर मंडलीय समस्याओं का ज्ञापन भी संयुक्त शिक्षा निदेशक को प्रेषित किया जाएगा। यह निर्णय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की गांधी भवन के विनोबा भावे सभागार में संपन्न राज्य परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार मिश्र, पूर्व एमएलसी ने की तथा संचालन महामंत्री* *नरेंद्र कुमार वर्मा ने किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र एवं महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष द्वारा निजी कारणों से अध्यक्ष पद के दायित्व कानिर्वहन करने में असमर्थता व्यक्त करने के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संविधान की व्यवस्था के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार मिश्र, पूर्व एमएलसी को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अध्यक्ष पद के दायित्व निर्वहन के लिए राज्य परिषद द्वारा सर्वसम्मति सेअधिकृत किया गया।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि बैठक में सदस्यता के संबंध में व्यापक विचार विमर्श किया गया और सदस्यता की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर निर्धारित की गई तथा अपेक्षा की गई की सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री 31 अक्टूबर तक सदस्यता शुल्क के साथ फार्म केंद्रीय कार्यालय में अवश्य जमा कर दें जिससे जनपदीय निर्वाचन में उनकी प्रतिभागिता सुनिश्चित की जा सके।
आगामी विधान परिषद के निर्वाचन के सफल और सुचार संचालन के लिए राज्य परिषद द्वारा एक समिति गठित किए जाने का भी निर्णय लिया गया जिसकी घोषणा अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा शीघ्र की जाएगी।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि संगठन से निम्न प्रत्याशियों को निर्वाचन के लिए अधिकृत घोषित किया गया है-
1- वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- डा. प्रमोद कुमार मिश्र
2- लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- श्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल-
3- बरेली – मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र डा. सुनीत गिरि।
4- आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- डा. दिलीप कुमार अमौरिया।
5- मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र डा. सुशील कुमार पुंडीर।
6- वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- चौधरी दिनेश चंद्र रॉय।
7- मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- डा. अमित जैन।



