डॉ. दिनेश शर्मा के उपराज्यपाल बनने पर श्याम परिवार ने जताया हर्ष

लखनऊ । अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल पद पर डॉ. दिनेश शर्मा के शपथ ग्रहण पर श्याम परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर स्थित लोक निवास, विजयपुरम में आयोजित समारोह में कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र विट्ठल राव घुगे ने डॉ. शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
श्री श्याम परिवार के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा का उपराज्यपाल पद पर नियुक्त होना परिवार एवं समाज के लिए गौरव का विषय है। परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं जनसेवा की भावना से अंडमान-निकोबार के विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर श्याम परिवार की ओर से अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रूपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुधीर गर्ग, निलेश टाटा, पंकज मिश्रा, सुधीश गर्ग, विमर्श रस्तोगी एवं प्रदीप बंसल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


