उ.प्र. कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया

लखनऊ । लखनऊ : उ.प्र. कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर उ.प्र. महिला कांग्रेस मध्य की अध्यक्ष ममता चौधरी द्वारा झण्डारोहण किया गया एवं प्रियदर्शिनी उड़ान के तहत लड़कियों को स्वास्थ्य की पूर्ण जानकारी दी गयी एवं कार्यक्रम में मौजूद युवतियों को निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किया गया।
इसके साथ ही उ.प्र. महिला कांग्रेस द्वारा एक दलित वर्ग की वृद्ध बेसहारा महिला नन्ही देवी जो कि बेस्ट कैंसर से जूझ रही है कोई देखभाल करने वाला उसका न होने के चलते उ.प्र. महिला कांग्रेस द्वारा चिकित्सा की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उ.प्र. कांग्रेस मीडिया विभाग की वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता, प्रवक्ता सिद्धिश्री, वरिष्ठ नेत्री आरती बाजपेयी, सुशीला शर्मा, डा. ऋचा कौशिक, तनवीर फातिमा, श्रीमती विभा त्रिपाठी, मेहताब जायसी, किरन शर्मा, माया चौबे, मीना रावत, दुर्गावती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।


