गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा0) भुवनेश सिंह एवं मण्डल के शाखाधिकारियों तथा रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के मुख्य परियोजना प्रबन्धक पावस यादव की उपस्थिति में गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के आरम्भ में महाप्रबंधक द्वारा गोमतीनगर स्टेशन पर स्टेशन के ले-आउट प्लान का अवलोकन किया गया। उन्होंने द्वितीय इंट्री फ्लाईओवर एरिया एवं एयर कॉनकोर्स तथा प्रथम इंट्री, सरकुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, विशिष्ट कक्ष, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, प्लेटफार्म एवं साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को और बेहतर किये जाने के आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गोमतीनगर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं से संबंधित उपयुक्त साइनेज़ज (संकेतक) विशेष तौर पर दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल साइनेज़ज सुनिश्चित करने के साथ ही उन्होंने प्लेटफार्मों पर दृष्टिबाधित यात्रियों के लिये लगाये जा रहे टेक्टाईल फ्लोरिंग के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक महोदय ने कार्यदायी संस्था आरएलडीए के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोमतीनगर स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए तथा कार्य प्रगति की रियल टाईम मॉनिटरिंग हेतु मण्डल प्रशासन के साथ नियमित समीक्षा बैठक सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/समन्वय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/तृतीय, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट एवं डीएम, ईएनएचएम एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
(महेश गुप्ता)
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ



