उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अरबिंदो कॉलेज की पहल एक पेड़ माँ के नाम , एनएसएस ने छात्रों को दिया हरित भविष्य का संदेश 

प्रकृति की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है : प्रो. चौधरी

नई दिल्ली :  दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अरबिंदो कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा कमला नेहरू रिज में दिल्ली विश्वविद्यालय एवं वन विभाग के सहयोग से आयोजित वृक्षारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विश्वविद्यालय के अनुसार ‘ एक पेड़ माँ के नाम ’ पहल के अंतर्गत 70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य है और इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है । इस अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण एवं देखभाल के महत्व को समझा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वृक्ष केवल पर्यावरण का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन का आधार और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। प्रकृति के प्रति सच्चा सम्मान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और संरक्षण में भी दिखाई देता है।

इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय एवं वन विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर रूपम कपूर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को वृक्षारोपण करने से होने वाले लाभ के विषय में जागरूक किया । उनका प्रोत्साहन स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणादायी रहा और उन्होंने प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता की भावना को और मजबूत किया।

कॉलेज कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से कॉलेज व कॉलेज के बाहर एनएसएस इकाई ने समय – समय पर क्षेत्र में सफाई अभियान , चलो स्कूल चले , डेंगू से कैसे बचे , करियर काउंसलिंग , गरीब बच्चों को वस्त्र वितरण, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित कर दिल्ली की जनता को जागरूक किया है । कॉलेज के प्राचार्य ने एनएसएस इकाई द्वारा बेहतर कार्य करने पर छात्रों व कार्यक्रम अधिकारी का विशेष आभार व्यक्त किया। वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी सुश्री आकृति सैनी ने किया । उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, इस अभियान के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना समिति की मुख्य दल अध्यक्ष शिवम् चौहान, उपाध्यक्ष शशिकांत कुमार, सचिव प्रिया पाण्डेय, परियोजना समन्वयक कुलसुम के समन्वय, नेतृत्व एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की गई।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो.अरुण चौधरी ने बताया कि हमारा कॉलेज छात्रों को पढ़ाने के अलावा , पाठ्य सहगामी क्रियाओं के माध्यम से विभिन्न सोसायटी के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । हमारे कॉलेज की एनएसएस इकाई सालभर दिल्ली के युवाओं को जागरूक करने के लिए सरकार की पहल को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से हमने ” एक पेड़ माँ के नाम ” पहल के माध्यम से एनएसएस ने यह संदेश दिया कि प्रकृति की रक्षा केवल हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है , प्रकृति की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है । एक पौधा लगाना स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है। उन्होंने अपने छात्रों व दिल्ली के युवाओं से अपील की है कि वे अपने आसपास एक पेड़ जरूर लगाये और वातावरण को स्वच्छ रखें , प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य हो , पेड़ होंगे तो हम हर तरह से सुरक्षित हैं ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button